पाकिस्तान के मुख्य कोच के लिये लैंगर , कर्स्टन से भी बात कर रहा है पीसीबी
कराची, गुरुवार, 21 मार्च 2024। शेन वाटसन के इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिये जस्टिन लैंगर और गैरी कर्स्टन समेत कई विदेशी कोचों के संपर्क में है । ‘जंग’ अखबार के अनुसार पीसीबी ने लैंगर, कर्स्टन, माइक हेसन, मैथ्यू हेडन, इयोन मोर्गन और फिल सिमंस से संपर्क किया है । पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि वह आगामी टी20 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए टीम के लिये विदेशी कोच और सहयोगी स्टाफ चाहते हैं । पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ ने देशी कोचों को तरजीह दी थी ।उनके रहते विदेशी कोचों को तीन महीने की तनख्वाह देकर पदमुक्त कर दिया गया था ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
