प्रधान न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क व मीडिया एनक्लोजर’ का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 मार्च 2024। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय परिसर में एक नए ‘सहायता डेस्क’ और ‘मीडिया एनक्लोजर’ का उद्घाटन किया। सहायता डेस्क ई-सेवा केंद्र के पास है और ‘मीडिया एनक्लोजर’ शीर्ष अदालत के लॉन के पास है। सीजेआई ने कहा, “ हमने एक सहायता डेस्क खोला है। यह हमारे उस मिशन का हिस्सा है जो न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ शुरू हुआ था।” उन्होंने कहा कि समिति ने विशेष जरूरतों वाले लोगों की पहुंच शीर्ष अदालत तक बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे। उन्होंने कहा कि समिति ने कहा था कि यह पहुंच सिर्फ दिव्यांगजों के लिए न हो, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और विशेष मदद चाह रहे लोगों के लिए भी होनी चाहिए। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि सहायता डेस्क पर एक ही जगह लोगों को जरूरी मदद मिल जाएगी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
