आयकर विभाग ने तृणमूल कांग्रेस के नेता के परिसरों पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी की
कोलकाता, गुरुवार, 21 मार्च 2024। तृणमूल कांग्रेस नेता स्वरूप विश्वास के परिसरों पर आयकर अधिकारियों का तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वरूप विश्वास पश्चिम बंगाल के मंत्री अरूप विश्वास के भाई हैं। अधिकारी ने कहा कि बुधवार सुबह शुरू हुई छापेमारी दो रियल एस्टेट कंपनियों द्वारा कथित कर चोरी से जुड़ी जांच का हिस्सा है। आयकर विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी है। यह छापेमारी तृणमूल नेता द्वारा कर चोरी और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की जांच शाखा के अधिकारी शहर में स्वरूप विश्वास से संबंधित कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। विश्वास के कुछ रियल एस्टेट डेवलपर के साथ कथित संबंध थे, जहां से कथित रूप से आयकर नियमों का उल्लंघन करते हुए उनके खाते में धन हस्तांतरित किया गया था।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
