उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है: सपा नेता
बदायूं (उप्र), बुधवार, 20 मार्च 2024। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बदायूं लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बदायूं में बेहद दुखद घटना हुई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है।’’
उन्होंने मुठभेड़ को लेकर जिला प्रशासन तथा पुलिस को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ इस घटना का पर्दाफाश भी होना चाहिए। आखिर इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि एक आरोपी अभी भी फरार है और एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है लेकिन इसका खुलासा जरूर होना चाहिए। बदायूं में मंगलवार को दो युवकों ने एक परिवार के दो नाबालिगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी साजिद (22) को मार गिराया, जबकि उसका साथी जावेद अभी फरार है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
