पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर नामांकन शुरू
रायपुर, बुधवार, 20 मार्च 2024। लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट बस्तर पर नामांकन प्रकिया शुरू हो गयी। राज्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं। उऩ्होने बताया कि प्रथम चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी जबकि 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होंगा। इस सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नही किया हैं।इस सीट से वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सांसद है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
