आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मार्च 2024। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सिंह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े एक मामले में जेल में बंद हैं और शपथ लेने के लिए उन्हें जेल से लाया गया था। शपथ लेने के बाद उन्हें दोबारा जेल ले जाया जायेगा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी। वह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गये हैं। श्री सिंह दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले वर्ष अक्टूबर से जेल में हैं। इससे पहले भी श्री सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने के लिए अदालत से अनुमति ली थी लेकिन उस समय उन्हें तकनीकी कारणों से शपथ नहीं दिलायी जा सकी थी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
