वायु सेना के लडाकू विमानों ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग से भरी उड़ान
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मार्च 2024। वायु सेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के अडांकी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडिंग और उड़ान भर कर एक बार फिर अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया है। वायु सेना ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उसके सुखोई -30 और हॉक लडाकू विमान सोमवार को बापटला जिले में अडांकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर उतरे और बाद में विमानों ने वहां से उड़ान भरी। इन विमानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग का एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा की तरह इस्तेमाल किया। बाद में वायु सेना के मालवाहक विमान ए एन -32 और डोर्नियर परिवहन विमान भी वहां उतरे और राजमार्ग पर बनाई गयी इस पट्टी से उड़ान भरी। इस जटिल अभियान के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , जिला प्रशासन, राज्य पुलिस और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। इससे पहले भी वायु सेना देश के अलग अलग हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लडाकू विमानों को उतार चुकी है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
