झारखंड के राज्यपाल को तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मार्च 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल के रूप में डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है तथा झारखंड के राज्यपाल को इनका अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। राष्ट्रपति ने झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को नियमित व्यवस्था होने तक अपने कर्तव्यों के अलावा तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
