तेलंगाना की राज्यपाल ने दिया इस्तीफा
हैदराबाद, सोमवार, 18 मार्च 2024। तेलंगाना की राज्यपाल और पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को यहां तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया। राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रीमती सुदरराजन ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। राज्यपाल के इस्तीफे के कारणों का हालाँकि अभी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार डा. सुंदरराजन के आगामी लोकसभा चुनाव तमिलनाडु के मध्य चेन्नई या पुड्डुचेरी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के रूप में लड़ने की संभावना है। उल्लेखनीय है डॉ. सुंदरराजन का इस्तीफा 15 मार्च को तेलंगाना में अपने तीन दिवसीय चुनाव अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजभवन में रुकने के तुरंत बाद आया है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
