Vivo T3 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T3 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर एक अलग माइक्रोसाइट पर Vivo की T सीरीज के इस स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर होगा।
यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Vivo T2 की जगह लेगा। कंपनी ने एक मीडिया इनवाइट के जरिए बताया है कि T3 5G को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश होगा। इसमें एक Sony का सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगा। इसे ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग 20,000 रुपये का हो सकता है।
इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि Vivo T3 5G में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM और 256 GB तक स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। यह वर्चुअल RAM के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 लेंस, 2 मेगापिक्सल का लेंस और फ्लिकर सेंसर दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 44 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
पिछले महीने Vivo ने Y100t को लॉन्च किया था। इसमें 6.64 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 है। कंपनी की Y सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी है जो 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने चीन में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 1,449 (लगभग 17,650 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,649 (लगभग 19,310 रुपये) और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का का CNY 1,849 (लगभग 21,660 रुपये ) है। यह Snowy White, Far Mountain Green और Moon Shadow Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.64 इंच फुल HD+ (1,080x2,388 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8200 दिया गया है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
