श्रीनगर में भीषण आग में तीन आरा मिलें, एक प्लास्टिक फर्नीचर इकाई जलकर खाक
श्रीनगर, शुक्रवार, 15 मार्च 2024। श्रीनगर के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के आग लगने की एक बड़ी घटना में तीन आरा मिलें और एक प्लास्टिक फर्नीचर इकाई जलकर खाक हो गई। अग्निशमन अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति की जान या चोट नहीं आई। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि आग की घटना एचएमटी ज़ैनकोट इलाके में हुई और आग के कारण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आग की घटना में आरा मिलों और एक प्लास्टिक फर्नीचर इकाई को भारी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजकर पांच मिनट पर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। हालाँकि, तब तक आग ने इन इकाइयों के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा ने कहा, ''जब तक हमें सूचित किया गया, आग इकाइयों में फैल चुकी थी, जिससे संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ।'' उन्होंने कहा, ''आग घटना में इकाइयों को 60 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि आग की लपटों को बुझाने के लिए शहर के विभिन्न केंद्रों से 12 अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग की एक अन्य घटना में श्रीनगर शहर के उस्मानिया कॉलोनी बुचपोरा में एक आवासीय घर भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे घर की अटारी और ऊपरी मंजिल को नुकसान पहुंचा।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री एफसीआरए संशोधन विधेयक के विरोध में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं: कांग्रेस
आइजोल, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की मिजोरम इकाई ने बृहस् ...
-
कांग्रेस ने मुंबई में प्रदर्शनकारी युवाओं के खिलाफ दर्ज 'झूठे' मामले वापस लेने की मांग की
मुंबई, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने ब ...
-
बिहार:नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा और विधान परिषद में हंगामा
पटना, गुरुवार, 23 जुलाई 2026। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में ...
