अफीम के एक लाख से अधिक पौधे जब्त
मैहर, गुरुवार, 14 मार्च 2024। मध्यप्रदेश की मैहर जिला पुलिस ने एक किसान द्वारा अवैध रूप से खेत में उगाए अफीम के लगभग एक लाख से अधिक पौधे जब्त किए हैं। बदेरा कोतवाली पुलिस ने कल देर शाम कुबरी गांव के दो किसानों के खेतों मे लगे अफीम के एक लाख 11 हजार 340 पौधे जब्त किए। आरोपी किसानों जुगल किशोर व चंद्रभान सिंह के खेतों में लगे लगभग 24 क्विंटल वजनी अफीम के पौधों का मूल्य लगभग छः लाख रूपये आंका गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कल देर शाम गांव पहुंची और दोनों सगे भाई किसानों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर गेहूं की फसल के बीच लगे अफीम के पौधों को जब्त किया।
Similar Post
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
-
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर् ...
