जीप, ट्रक में भिड़ंत से चार लोगों की मौत
श्रीगंगानगर, गुरुवार, 14 मार्च 2024। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मेगा हाईवे पर धन्नासर के समीप गुरुवार की सुबह जीप और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई तथा दो घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चूरू जिले के गांव मेलूसर निवासी रामचंद्र, रचना, विमला, मनसाराम और रतनगढ़ निवासी मंजू, गजानन्द बोलेरो गाड़ी में रावतसर बाबा खेतरपाल मन्दिर धोक लगाने आ रहे थे। इसी दौरान धन्नासर के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को रावतसर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां से एक गम्भीर घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Similar Post
-
एसीपी भगत ने पुलिस आयुक्त से अतिरिक्त डीसीपी के प्रभार संबंधी आदेश को स्थगित रखने का आग्रह किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में विरो ...
-
कोलकाता दुर्गा पूजा में बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी
कोलकाता, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। दक्षिण कोलकाता की 84 साल पुरान ...
-
दिल्ली में 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे वामपंथी छात्र संगठन
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञा ...
