ओडिशा पुलिस ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की अफीम की खेती को नष्ट किया
बारीपदा (ओडिशा), सोमवार, 11 मार्च 2024। ओडिशा पुलिस ने मयूरभंज जिले में सिमलीपाल बाघ अभयारण्य के अंदर 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक एस सुश्री ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पुलिस दल ने रविवार को संरक्षित क्षेत्र के अंदर 15.64 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि मयूरभंज पुलिस ने इस संबंध में जशीपुर पुलिस थाने में दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस साल फरवरी में मयूरभंज पुलिस ने बाघ अभयारण्य के अंदर 26 लाख रुपये मूल्य के अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
-
ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव नतीजे को कलकत्ता उच्च न्यायालय में चुनौती दी
कोलकाता, मंगलवार, 16 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर् ...
