सिंगापुर उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश जूडिथ प्रकाश अतिथि सदस्य के रूप में संविधान पीठ में बैठीं
नई दिल्ली, बुधवार, 06 मार्च 2024। सिंगापुर उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश जूडिथ प्रकाश बुधवार को उच्चतम न्यायालय की उस नौ-सदस्यीय संविधान पीठ की अतिथि सदस्य बनीं, जो इस तथ्य की पड़ताल कर रही है कि क्या खनिज अधिकारों पर केंद्र द्वारा संग्रहित ‘रॉयल्टी’ को कर माना जा सकता है या नहीं। सात-सदस्यीय संविधान पीठ ने 1989 में रॉयल्टी को कर की श्रेणी में रखा था। नौ-सदस्यीय संविधान पीठ की अध्यक्षता करते हुए प्रधान न्यायाधीश डी.वाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि न्यायमूर्ति प्रकाश इस पीठ की अतिथि सदस्य होंगी।
न्यायमूर्ति प्रकाश का स्वागत करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ”कुछ महीने पहले सिंगापुर उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुंदरेश मेनन हमारे साथ थे। अब, हमारे बीच न्यायमूर्ति जूडिथ प्रकाश हैं। वह यहां दिल्ली मध्यस्थता सप्ताहांत में हिस्सा लेने आई हैं, जहां वह मुख्य संबोधन देंगी।” सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति प्रकाश का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। ‘रॉयल्टी’ मामले में अदालत में पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि बार की ओर से वह न्यायमूर्ति प्रकाश का हार्दिक स्वागत करते हैं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र द्वारा आयोजित ‘दिल्ली मध्यस्थता सप्ताहांत’ का दूसरा संस्करण छह से 10 मार्च तक चलेगा।
Similar Post
-
मैं और सिद्धरमैया नेतृत्व मुद्दे पर आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे : शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 26 अप्रैल 2026। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.क ...
-
तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस को डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोका गया
हैदराबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब् ...
-
अहमदाबाद में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी
अहमदाबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार ...
