नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत
काठमांडू, बुधवार, 06 मार्च 2024। नेपाल के धादिंग जिले में बुधवार को यात्रियों से भरी बस के नदी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी एवं 30 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई , जब राजधानी काठमांडू की ओर जा रही बस सड़क से उतरकर त्रिशुली नदी में गिर गयी। बचाव टीम ने पांच शव बरामद कर लिए और दो घायल लोगों ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। जिले के पुलिस प्रमुख के सी गौतम ने बताया कि बस में 48 लोग सवार थे। पूछताछ में बस चालक ने खराब सड़क की स्थिति को दुर्घटना का कारण बताया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
पन्ना बाघ अभयारण्य में अधिकारी का ‘होमस्टे’ वन विभाग की अनुमति के बिना बनाया गया: जांच रिपोर्ट
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। पन्ना बाघ अभयारण्य के पारिस ...
-
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। राज्यसभा में विपक्ष लगातार ...
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक के लिए कड़ी सजा के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश ...
