मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल जाकर नरेन्द्र की जानी कुशलक्षेम
जयपुर, मंगलवार, 05 मार्च 2024। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को झोटवाड़ा के बैंक कैशियर नरेन्द्र सिंह शेखावत और उनके परिजनों के साथ मणिपाल अस्पताल में मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी एवं चिकित्सकों से उनकी सेहत के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री का इस अवसर पर लोगों ने अभिवादन भी किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कैशियर नरेन्द्र सिंह ने झोटवाड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को नाकाम किया था। दो गोलियों लगने के बावजूद उन्होंने बहादुरी से अपराधियों से लोहा लिया। अस्पताल में कई दिन लगातार मौत से जूझते हुए अन्त में नरेन्द्र जिन्दगी की जंग जीत गए।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
