असम के कछार में गनपाउडर, डेटोनेटर बरामद
सिलचर (असम), सोमवार, 04 मार्च 2024। असम के कछार जिले से ‘गनपाउडर’ समेत बड़ी मात्रा में गोला बारुद बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने शनिवार शाम को धोलाई इलाके में राजघाट गांव के समीप एक मकान के प्रांगण में बने तालाब के समीप दबाकर रखे गए गोला बारुद बरामद किए। उन्होंने बताया, ‘‘पहले से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने कल मकान पर छापा मारा और 13 किलोग्राम गनपाउडर तथा 2,900 डेटोनेटर बरामद किए।’’ मकान के मालिक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका क्योंकि वह पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से फरार हो गया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘मकान मालिक मादक पदार्थ से संबंधित एक मामले में जेल में रह चुका है और वह 2015 से मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा हुआ है। वह एक गिरोह चलाता है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
जमीन घोटाला : अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अभिषेक बनर्जी के सहायक को हिरासत में लिया गया
कोलकाता, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल अपराध जांच शाखा ( ...
-
झारखंड: दुमका में अवैध मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़
दुमका, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। झारखंड के दुमका जिले में एक घर मे ...
-
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: बहुस्तरीय सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के 15,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने आगामी ब्रिक ...
