वित्त मंत्री आतिशी ने पेश किया बजट

img

  • महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये देगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली, सोमवार, 04 मार्च 2024। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बता दें दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से इससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देगी। दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 8,685 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वहीं शिक्षा के लिए 16,396 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 

वहीं अपने पहले बजट भाषण में आतिशी ने कहा कि सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कैसे आप (आम आदमी पार्टी) सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली की तस्वीर बदली है। वित्त मंत्री आतिशी ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,396 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह गौरव की बात है कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपना दसवां बजट पेश कर रही है। मैं सिर्फ दसवां बजट नहीं, बल्कि बदलती दिल्ली की तस्वीर पेश कर रही हूं। केजरीवाल आशा की किरण बनकर आए। हम सभी राम राज्य से प्रेरित हैं। हम राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं।’’ 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement