सामुदायिक केन्द्र में खड़े पुराने वाहन में आग लगने से युवक जिंदा जला
जयपुर, रविवार, 03 मार्च 2024। जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सामुदायिक केन्द्र में खड़े एक पुराने वाहन में आग लगने से एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान गफ्फार (20) के रूप में की गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम की मदद से आग लगने के कारणों का पता लगाने के सबूत जुटाए जा रहे है। शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक मादक पदार्थ का सेवन किया करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
