आईआरएस के 77वें बैच का तीन दिवसीय नेशनल सिक्योरिटी मॉड्यूल प्रशिक्षण सोमवार से सीडीटीआई में
- वैलिडिक्ट्री कार्यक्रम में सीडीटीआई और आईआईटी, जोधपुर के बीच होगा एमओयू
जयपुर, रविवार, 03 मार्च 2024। भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के तहत केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई), जयपुर की ओर से इंडियन रेवेन्यू सर्विस के 77 वें बैच के अधिकारियों के लिए नेशनल सिक्योरिटी मॉड्यूल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार (4 मार्च) को 10 बजे से प्रारंभ होगा। यह प्रशिक्षण अजमेर रोड पर मणिपाल यूनिवर्सिटी के पास स्थित संस्थान परिसर में आयोजित होगा।
सीडीटीआई, जयपुर के निदेशक श्री अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में श्री एमएल कुमावत, आईपीएस (रिटा.) मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रिंसिपल डायरेक्टर आफ इनकम टैक्स (इंवेस्टिगेशन) श्री सुधांशु शेखर झा विशिष्ट अतिथि होंगे। सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बुधवार (6 मार्च) को दोपहर 1 बजे से वैलिडिक्ट्री कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सीडीटीआई और आईआईटी, जोधपुर के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इस कार्यक्रम में आईआईटी, जोधपुर के निदेशक प्रो. शांतनु चौधरी, बीपीआर एंड डी में आईजी (ट्रेनिंग) श्री अनुराग कुमार अतिथि होंगे।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
