ओडिशा: कटक की चांदी तारकशी को मिला जीआई टैग
भुवनेश्वर, रविवार, 03 मार्च 2024। कटक की प्रसिद्ध चांदी तारकशी को भौगोलिक उपदर्शन (जीआई) टैग दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा राज्य सहकारी हस्तशिल्प निगम लिमिटेड (उत्कलिका) ने एक जुलाई, 2021 को प्रसिद्ध चांदी तारकशी के लिए जीआई टैग का अनुरोध करते हुए आवेदन दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायाक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कटक की चांदी तारकशी को जीआई टैग मिलना ओडिशा के लिए सम्मान की बात है। चांदी के शहर कटक की सदियों पुरानी यह परिष्कृत कला अपनी जटिल कारीगरी के कारण हमारे राज्य को एक अलग पहचान देती है। मैं इस अवसर पर ओडिशा के लोगों, विशेषकर कटक और जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देता हूं।’’ अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान, कटक के कारीगर जटिल चांदी तारकशी की मदद से झांकी बनाते हैं।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
