Lava Blaze Curve 5G भारत में 5 मार्च को होगा लॉन्च
Lava Blaze Curve 5G भारत में 5 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसकी अधिकारिक घोषणा कर चुकी है। फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon द्वारा भी टीज किया जा चुका है। लॉन्च से पहले फोन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही फोन का फ्रंट डिजाइन भी काफी हद तक नजर आया है। फोन में 120Hz कर्व्ड O डिस्प्ले है। कंपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैंडल से डिवाइस को लगातार टीज कर रही है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट में क्या जानकारी मिल रही है।
लावा ब्लेज कर्व 5जी भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन मंगलवार, 5 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। फोन का लॉन्च लक्षद्वीप आईलैंड्स से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे टीज किया गया है। लॉन्च से पहले फोन भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। यहां पर इसका मॉडल नम्बर LXX505 बताया गया है। इसी मॉडल नम्बर के साथ फोन Google Play Console लिस्टिंग में स्पॉट हो चुका है। यहां फोन का फ्रंट डिजाइन भी पता चल रहा है। वहीं, अमेजन पर भी फोन फ्रंट डिस्प्ले के साथ टीज किया जा चुका है।
लावा ब्लेज कर्व 5जी में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। डिस्प्ले साइड्स में कर्व्ड नजर आ रहा है। फ्रंट कैमरा के लिए पंचहोल डिजाइन इसमें दिया गया है। लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर के बारे में पता चलता है जो कि MT6877 नाम से मेंशन किया गया है। यह MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है जिसे कंपनी कंफर्म कर चुकी है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। यह एंड्रॉयड 13 OS के साथ आ सकता है जो कि कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है।
मैमोरी की बात करें तो इसमें 256GB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। स्टोरेज टाइप UFS 3.1 रहेगा। संभावना है कि कंपनी इसमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन भी दे सकती है। इसके अलावा कंपनी इसके कई फीचर्स को सोशल मीडिया हैंडल से टीज कर चुकी है। फोन में साउंड के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी बताया गया है। इसमें LPDDR5 RAM सपोर्ट होगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस ऐप्स को 75 प्रतिशत तेजी से ओपन करने में सक्षम होगा। बाकी सभी डिटेल्स फोन के लॉन्च के समय पता लग सकते हैं।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
