निवेशकों के साथ विवाद के चलते राइट निर्गम की राशि खाते में बंद होने से बायजू वेतन देने में असमर्थ
बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन ने शनिवार को कहा कि शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ निवेशकों के साथ कानूनी विवाद के चलते राइट निर्गम की राशि अलग खाते में बंद होने के कारण यह स्थिति आई है। रवींद्रन ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि एक महीने पहले जारी किया गया राइट निर्गम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, ”इसे एक सुखद घटनाक्रम माना जा रहा था। आखिरकार, अब हमारे पास अपनी अल्पकालिक जरूरतों को पूरा करने और देनदारियों को चुकाने के लिए धन था। हालांकि, मुझे आपको यह बताते हुए खेद है कि हम अभी भी आपका वेतन भुगतान करने में असमर्थ है।” पीटीआई-भाषा ने इस पत्र को देखा है। इसमें रवींद्रन ने कहा कि कंपनी अभी भी यह कोशिश कर रही है कि वेतन भुगतान 10 मार्च तक कर दिया जाए।
उन्होंने कहा, ”हम भुगतान उसी समय कर सकेंगे, जब हमें कानून के मुताबिक ऐसा करने की अनुमति मिलेगी।” रवींद्रन ने आगे कहा कि पिछले महीने कंपनी को पूंजी की कमी के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, और ”अब हम धन होने के बावजूद देरी का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ”दुर्भाग्य से, कुछ चुनिंदा लोग (हमारे 150 से अधिक निवेशकों में चार) निर्मम रूप से गिर गए हैं, जिनकी वजह से हम आपकी मेहनत की कमाई का भुगतान करने के लिए जुटाए गए धन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि राइट निर्गम के माध्यम से जुटाई गई राशि इस समय एक अलग खाते में बंद है।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
