मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका, न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ाई
नई दिल्ली, शनिवार, 02 मार्च 2024। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सात मार्च तक के लिए राउत एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। बता दें, सीबीआई ने पिछले साल 26 फरवरी को शराब नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। ईडी ने बाद में उन्हें 9 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था, जब सिसोदिया तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में थे। वहीं इस मामले में आप के दूसरे नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने कोर्ट को बताया था कि संजय सिंह दिल्ली की आबकारी नीति में शराब समूहों से रिश्वत वसूलने की साजिश का हिस्सा थे।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
