बेंगलुरु के लोकप्रिय रेस्तरां में आग लगने से पांच लोग घायल
बेंगलुरू, शुक्रवार, 01 मार्च 2024। बेंगलुरू के लोकप्रिय रेस्तरां रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को आग लग जाने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए। संदेह है कि एक सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायल व्यक्तियों की वास्तविक संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है, हालांकि पुलिस ने कहा कि कम से कम पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। कुन्दनहल्ली इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन कर्मी स्थिति पर काबू पाने के लिए वहां पहुंच गए हैं।
Similar Post
-
मैं और सिद्धरमैया नेतृत्व मुद्दे पर आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे : शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 26 अप्रैल 2026। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.क ...
-
तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस को डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोका गया
हैदराबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब् ...
-
अहमदाबाद में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी
अहमदाबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार ...
