Oppo F25 Pro 5G होगा 64 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में Oppo F25 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 2022 में लॉन्च हुए Oppo F21 Pro 5G की जगह लेगा। स्मार्टफोन में एक आकर्षक डिजाइन, बजट-लेवल स्पेसिफिकेशंस है। यह मीडियाटेक प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। यहां हम आपको Oppo F25 Pro 5G के फीचर्स और सस्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo F25 Pro 5G की कीमत
- कीमत की बात करें तो Oppo F25 Pro 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये (~$290) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये ~$315) है। यह स्मार्टफोन Lava Red या Ocean Blue कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध और बिक्री 5 मार्च से शुरू होगी।
Oppo F25 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
- Oppo F25 Pro 5G में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल (FHD+), 394 PPI और 10-बिट रंग गहराई है। डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट और 1100 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस लेवल का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर है। इस फोन में LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। फोन में धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP65 रेटिंग के साथ एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड यूनिट और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर शामिल है। वहीं इसके फ्रंट में इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है। इस स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
