मंत्रिमंडल ने एक करोड़ घरों में छत पर सौर संयंत्र लगाने की योजना को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी। इस पर 75,021 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। योजना के तहत एक करोड़ घरों को छतों पर सौर संयंत्र लगाने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि छतों पर सौर संयंत्र लगाने और एक करोड़ परिवार को हर महीने प्रति परिवार 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना को मंजूरी दी गयी है। प्रत्येक परिवार को एक किलोवाट क्षमता के संयंत्र के लिए 30,000 रुपये और दो किलोवाट क्षमता के संयंत्र के लिए 60,000 रुपये सब्सिडी मिलेगी।
Similar Post
-
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 मार्च 2026। देश में सामान्य पेट्रोल और डी ...
-
गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत
पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ...
