राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथन की चेन्नई में मौत
नई दिल्ली, बुधवार, 28 फ़रवरी 2024। पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या में दोषी ठहराए गए और बाद में रिहा किए गए लोगों में से एक आरोपी संथन की बुधवार को चेन्नई के एक अस्पताल में मौत हो गई। वो काफी समय से बीमार था। लीवर की खराबी के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उसकी मौत हुई है। हत्या में शामिल संथान लिट्टे की खुफिया शाखा का सदस्य था। 1991 में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की हत्या में रिहा किए गए सात दोषियों में से एक था। उसका असली नाम टी सुथेंद्रराजा था। उसे संथन के नाम से भी जाना जाता था। श्रीलंकाई नागरिक संथन को कुछ दिन पहले इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के डीन डॉ. वी. थेरानीराजन ने कहा, 'सुबह 7:50 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उसे लीवर की खराबी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज तड़के, लगभग 4 बजे, उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ, लेकिन सीपीआर से उसे पुनर्जीवित कर दिया गया। हालांकि बाद में लगभग 7:50 बजे उसका निधन हो गया।'
संथन उन तीन दोषियों में से एक था, जिनकी हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा बरकरार रखी थी। इसके साथ-साथ जिन आरोपियों को सजा हुई थी, उनमें मुरुगन और पेरारिवलन भी शामिल थे। हालाँकि, तीनों को राहत दे दी गई थी। नवंबर 2022 में संथन को रिहा कर दिया गया था। संथन को त्रिची में एक विशेष शिविर में रखा गया था। तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि श्रीलंका ने संथन को अपने देश लौटने के लिए अस्थायी यात्रा दस्तावेज जारी किए थे।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
