बिहार में ईडी ने राजद विधायक के परिसरों की तलाशी ली
आरा, मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक किरण देवी से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने दावा किया कि अवैध रेत खनन मामले में किरण देवी और उनके पति एवं पूर्व विधायक अरुण यादव की कथित संलिप्तता से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में यह तलाशी ली गई। राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े कथित ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाला में अरुण यादव भी केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं।
राजद नेता किरण देवी भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पति अरुण कुमार यादव ने भी इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व (2015 से 2020 तक) किया था। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह जब ईडी अधिकारी किरण देवी के आवास पर पहुंचे तो विधायक वहां मौजूद नहीं थीं। ईडी की टीम ने भोजपुर के अगीआंव में भी विधायक से जुड़े एक परिसर में तलाशी ली। केंद्रीय जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने पिछले साल भी कथित ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले और अवैध रेत खनन मामले में भोजपुर में अरुण यादव के परिसरों पर छापेमारी की थी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
