भारत ने सैफ अंडर 16 महिला चैम्पियनशिप के लिये 23 सदस्यीय टीम का ऐलान किया
नई दिल्ली, सोमवार, 26 फ़रवरी 2024। मुख्य कोच बिबी थॉमस मुत्ताह ने सोमवार को एक से 10 मार्च तक नेपाल में होने वाली सैफ अंडर 16 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिये 23 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है । भारत ने 2018 और 2019 में अंडर 15 प्रारूप में जीत दर्ज की थी । दोनों बार भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराया था । पहली बार टूर्नामेंट अंडर 16 प्रारूप में खेला जा रहा है । अंतिम टीम का चयन संभावितों में से किया गया जो गोवा में अभ्यास कर रहे हैं । भारतीय टीम मंगलवार को नेपाल रवाना होगी । उसे एक मार्च को भूटान से, पांच मार्च को बांग्लादेश और सात मार्च को नेपाल से खेलना है । राउंड राबिन चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी । सारे मैच ललितपुर में खेले जायेंगे ।
भारतीय टीम :
- गोलकीपर : के टी देवी, मुन्नी, सूरजमुनी कुमारी
- डिफेंडर : अमृता घोष, बोनिफिला शुलाइ, दिव्यानी लिंडा, एलिजाबेथ लाकड़ा, गौरी, रिआना लिज जैकब, रूपश्री मुंडा, एस अलेना देवी
- मिडफील्डर : अनिता डुंगडुंग, अनुष्का कुमारी, अन्विता रघुरामन, एच यशिका, एल नीरा चानू, रितु बडाइक, श्वेता रानी, टी मोनी बास्के
- फॉरवर्ड : गुरलीन कौर, गुरनाज कौर, नेहा साजी, पर्ल फर्नांडिस ।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
