बधिर क्रिकेट को पैरा एशियाई खेलों में शामिल कराना चाहता है आईडीसीए
नई दिल्ली, सोमवार, 26 फ़रवरी 2024। भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने सोमवार को कहा कि वह इस खेल को पैरा एशियाई खेलों में शामिल कराने का पूरा प्रयास कर रहा है । आईडीसीए भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद का संस्थापक सदस्य है जिसे बीसीसीआई का सहयोग हासिल है। आईडीसीए अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, हम काम कर रहे हैं। हम एशियाई देशों के संपर्क में हैं। हमने हांगकांग दौरा किया है जो आईडीसीए के साथ पहला एशियाई मैच कराने को तैयार है। फिलहाल हमारा फोकस विश्व कप पर है। उन्होंने कहा,हमें सारे सरकारी सर्टिफिकेशन मिल गए हैं और कुछ प्रक्रिया में हैं जो जल्दी ही मिल जायेंगे । अभी प्रक्रिया चल रही है और हम काफी प्रयास कर रहे हैं ।
बीसीसीआई से मान्यता और सहयोग मिलने के बावजूद आईडीसीए को देश के क्रिकेट बोर्ड से कोई वित्तीय सहायता नही मिलती है लेकिन भविष्य में उसे यह मिलने की उम्मीद है। आईडीसीए की सीईओ रोमा बलवानी ने कहा, बीसीसीआई फिलहाल हमें डीसीसीआई के तहत मान्यता देता है । उससे हमें किट्स और अन्य क्रिकेट उपकरण मिलते हैं लेकिन वित्तीय सहायता नहीं । उम्मीद है कि भविष्य में वह भी मिलेगी। भारत की 15 सदस्यीय बधिर क्रिकेट टीम शारजाह में छह से 12 मार्च तक होने वाले बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 में भाग लेगी । इसमें भारत के अलावा आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
