लॉग9 मैटेरियल्स ने बैटरी समाधान प्रदान करने को ईटीओ मोटर्स से साझेदारी की
उन्नत बैटरी प्रौद्योगिकी कंपनी लॉग9 मैटेरियल्स ने इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ईटीओ मोटर्स के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि इसके तहत लॉग9 मैटेरियल्स ईटीओ मोटर्स के वाहन बेड़े को बैटरी समाधान प्रदान करेगी। बयान के अनुसार, लॉग9 मैटेरियल्स की अत्याधुनिक बैटरियों को ईटीओ मोटर्स के इलेक्ट्रिक तिपहिया (ई3डब्ल्यू) वाहनों में उनकी दो से तीन साल पुरानी बैटरियों की जगह लगाया जाएगा। इसमें कहा गया कि इससे ईटीओ मोटर्स के इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की दूरी तय करने की क्षमता, दक्षता और समग्र प्रदर्शन महत्वपूर्ण रूप से बढ़ जाएगा। ईटीओ मोटर्स के वाहन सेवा खंड के प्रमुख सुरेंद्र नाथ ने बयान में कहा, “लॉग9 मैटेरियल्स की इन उन्नत बैटरियों के साथ हमने वाहनों के उत्सर्जन और प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।”
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
