स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Go लॉन्च, जानें कीमत
Noise ने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में एक और सस्ती स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Go को लॉन्च किया है। कंपनी की यह अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच बजट में कई हेल्थ फीचर्स भी ऑफर करती है जिसमें SpO2 ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग भी शामिल है। स्मार्टवॉच को वॉटर रसिस्टेंट बनाने के लिए कंपनी ने इसमें IP68 रेटिंग भी दी है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं जो फिटनेस चाहने वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
NoiseFit Twist Go price
- NoiseFit Twist Go को कंपनी ने भारत में 1199 रुपये में लॉन्च किया है। इसमें कई कलर ऑप्शंस यूजर के लिए दिए गए हैं। जिनमें Silver Grey, Jet Black, Rose Pink, Silver Link, Gold Link, Black Link, Elite Silver, और Elite Black शामिल हैं। स्मार्टवॉच को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकेगा।
NoiseFit Twist Go specifications
- NoiseFit Twist Go स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल दिया गया है। यह मेटल यूनीबॉडी के साथ आती है जिसमें राइट साइड में एक क्राउन बटन मौजूद है। घड़ी में 1.39 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग दी है। स्ट्रैप में भी कई ऑप्शन कंपनी ने दिए हैं जिसमें मैटेलिक, मैश, और सिलिकॉन स्ट्रैप में से चुना जा सकता है। इसके साथ कस्टमाइजेबल वॉचफेस आते हैं।
- स्मार्टवॉच कई हेल्थ फीचर्स भी ऑफर करती है जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें ट्रैकिंग के लिए 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल जाते हैं। वॉच में बिल्ट इन माइक्रोफोन है और हैंड्स फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है। इसके अलावा इसमें बिल्ट इन कैल्कुलेटर, वैदर, म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट, नोटिफिकेशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी हैं।
Similar Post
-
Realme Narzo 100 Lite 5G भारत में लॉन्च होगा 14 अप्रैल को
Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन का लॉन्च बहुत ही नजदीक है। य ...
-
Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च
Oppo ने आज चीनी बाजार में Oppo K15 Pro और Oppo K15 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। Oppo K15 Pro सीरीज म ...
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
