भारत-जापान ने दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 फ़रवरी 2024। भारत और जापान ने आम सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने को लेकर सहयोग बढ़ाने के लिए रविवार को राजस्थान के ‘महाजन फील्ड फायरिंग रेंज’ में दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना और ‘जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के बीच अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ भारत-जापान सामरिक सहयोग के व्यापक ढांचे के तहत आयोजित किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है और बारी-बारी से भारत व जापान में आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं। भारतीय सेना ने कहा, “अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग और संयुक्त अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं को बढ़ाना है।”
Similar Post
-
मैं और सिद्धरमैया नेतृत्व मुद्दे पर आलाकमान के हर फैसले का पालन करेंगे : शिवकुमार
बेंगलुरु, रविवार, 26 अप्रैल 2026। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.क ...
-
तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस को डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने के बाद रोका गया
हैदराबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। चारमीनार एक्सप्रेस के एक डिब् ...
-
अहमदाबाद में प्लास्टिक फैक्टरी में आग लगी
अहमदाबाद, रविवार, 26 अप्रैल 2026। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार ...
