कोलकाता में झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
कोलकाता, रविवार, 25 फ़रवरी 2024। कोलकाता के दक्षिणपूर्वी हिस्से में आनंदपुर इलाके की झोपड़ियों में रविवार को भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या झोपड़ियों में किसी के फंसे होने की कोई खबर नहीं मिली है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा, “हमारे लोग आग बुझाने में जुटे हैं और इसे आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया है।”
आग बुझाने के लिए अग्निशमन कर्मियों के साथ जुटे स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने घटनास्थल से रसोई गैस सिलेंडर फटने की आवाज सुनी थी। अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले उस झोपड़ी में लगी जिसमें खाने-पीने के सामान की बिक्री की जाती थी। इसके बाद आग बगल की झुग्गियों तक फैल गई और वहां मौजूद लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में धमाके के कारण लगी है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
