एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मादक पदार्थ-आतंकवाद मामले में संपत्तियां कुर्क कीं
श्रीनगर, शनिवार, 24 फ़रवरी 2024। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मादक पदार्थों की बिक्री से आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के मामले में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले के हंदवाड़ा इलाके में स्थित दो आवासीय संपत्तियों को गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 25 के तहत कुर्क किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह मामला हंदवाड़ा-कुपवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के लिए मादक पदार्थों के बिक्री से अर्जित धन का उपयोग किए जाने से संबंधित है।
Similar Post
-
बिरला ने अभिषेक बनर्जी को तृणमूल में फूट के मामले में शुक्रवार को अपना पक्ष रखने को कहा
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमू ...
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
