हरियाणा के मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट किया पेश
चंडीगढ़, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट शुक्रवार को पेश किया। यह पिछले वित्त वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है। खट्टर राज्य के वित्त मंत्री भी हैं।उन्होंने कहा, ‘‘ 2024-25 के लिए मैं 1,89,876.61 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित करता हूं जो 2023-24 के 1,70,490.84 करोड़ रुपये (संशोधित अनुमान) से 11.37 प्रतिशत अधिक है।’’ भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी नीत राज्य सरकार का यह पांचवा बजट है। बजट पेश करते हुए खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। उनकी सरकार 14 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।
Similar Post
-
बिरला ने अभिषेक बनर्जी को तृणमूल में फूट के मामले में शुक्रवार को अपना पक्ष रखने को कहा
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमू ...
-
सीजेपी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं: दीपके
नागपुर, मंगलवार, 16 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस् ...
-
अयोध्या में सक्रिय "सनातन विरोधी" गिरोह का पता लगाने के लिए गहन जांच होनी चाहिए: अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध ...
