उप्र : नेपाली नागरिक गिरफ्तार, पांच करोड़ की चरस बरामद
महराजगंज (उप्र), गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024। महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को एक नेपाली नागरिक को पकड़कर उसके कब्जे से तस्करी कर ले जायी जा रही पांच करोड़ रुपये की चरस बरामद की। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने यहां बताया कि नेपाल के डांग जिले का निवासी बसंत खत्री (24) भारत से नेपाल जा रहा था। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे सोनौली क्षेत्र में रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से नौ किलो 898 ग्राम चरस बरामद की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये बतायी जाती है। मीना ने कहा कि इस मामले में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी तत्व निरोधक अधिनियम (एनडीपीएस) की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस खत्री से पूछताछ कर रही है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
