वायदा बाजार में चांदी 55 रुपये कमजोर
सटोरियों के सौदा कम करने से वायदा बाजार में बुधवार को चांदी का भाव 55 रुपये टूटकर 71,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 55 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 21,709 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23.17 डॉलर प्रति औंस रही।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
