धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के निवासियों को शुभकामनाएं दी है। धनखड़ ने मंगलवार को यहां जारी अलग-अलग संदेशों में दोनों राज्यों के लोगों की सुख, समृद्धि और प्रसन्नता की कामना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के 38 वें राज्य स्थापना दिवस पर क्षेत्र के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। एक अन्य संदेश में श्री धनखड़ ने मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिजोरम अपने समृद्ध इतिहास, विविधता पूर्ण संस्कृति, नयनाभिराम झीलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, ''मिजोरम के उद्यमी लोगों की प्रगति, समृद्धि और प्रसन्नता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
