राहुल ने लोगों से मांगा कांग्रेस के लिए चंदा
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस जनता के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध लड़ रही है और पार्टी को इस लड़ाई में लोगों से चंदे के रूप में सहयोग की जरूरत है। गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोगों के चंदा पर जनता के हितों की लड़ाई लड़ती है। कांग्रेस की ताकत भाजपा की तरह इलेक्ट्रोल बॉन्ड नहीं बल्कि जनता से मिलने वाले चंदे के बॉन्ड है इसलिए लोगों से वह पार्टी के लिए दान देने का आग्रह कर रहे है। उन्होंने कहा, ''हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसानों के लिए एमएसपी की लड़ाई, युवाओं के लिए रोज़गार की लड़ाई, वंचितों के लिए हिस्सेदारी की लड़ाई, जन-जन के लिए लोकतंत्र की लड़ाई। कांग्रेस को डोनेट कर इस लड़ाई को मजबूत बनाएं क्योंकि हमारी ताकत इलेक्टोरल बॉण्ड नहीं, आपका बॉण्ड है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
