जौनपुर में बस पलटी, 25 घायल
जौनपुर, सोमवार, 19 फ़रवरी 2024। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में अयोध्या धाम जा रहे दर्शनार्थियों से भरी लग्जरी बस पलटने से 25 लोग घायल हो गए जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के 63 लोग एक लग्जरी बस में सवार होकर वाराणसी से से अयोध्या दर्शन करने के बाद रामेश्वरधाम जाने वाले थे कि वाराणसी लखनऊ हाइवे पर भवनाथपुर त्रिलोचन गांव के पास बस पलट गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए, पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पहले स्थानीय अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया, उसके बाद ज्यादा चोट ज्यादा देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
