अफवाहों से बचें,बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव: मायावती
लखनऊ, सोमवार, 19 फ़रवरी 2024। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने दोहराया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी। सुश्री मायावती ने सोमवार को अपने समर्थकों को चेताया कि वे किसी अफवाह अथवा बहकावे में न आयें। बसपा अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये तैयार है। बसपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया ''आगामी लोकसभा आमचुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आए दिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहाँ सही से दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सर्वोपरि है। उन्होने कहा ''सर्वसमाज खासकर गरीबों,शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनजर बीएसपी का देश भर में अपने लोगों के तन,मन,धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा आमचुनाव लड़ने का फैसला अटल है। लोग अफवाहों से जरुर सावधान रहें।
Similar Post
-
अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में दो आरोपियों की हिरासत बढ़ाई
नई दिल्ली, मंगलवार, 10 मार्च 2026। दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला ...
-
राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली
प्रयागराज, मंगलवार, 10 मार्च 2026। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2025 ...
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो दिवसीय लखनऊ दौरा बृहस्पतिवार से
लखनऊ, मंगलवार, 10 मार्च 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संस ...
