केंद्र सरकार संसद का मजाक बना रही है: डेरेक ओ’ब्रायन
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 फ़रवरी 2024। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने बृहस्पतिवार को सरकार पर आरोप लगाया कि मौजूदा सत्र को एक दिन बढ़ाकर वह संसद का ‘मजाक’ बना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा रही है, जबकि लगातार आठ संसद सत्रों में कटौती की गई है। ओ’ब्रायन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार का पाखंड। संसद का पूरा मजाक बनाएं और फिर अंतिम सत्र को एक दिन के लिए बढ़ा दें।’’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-2022 के बीच लगातार आठ सत्र को छोटा कर दिया गया और लोकसभा के पांच साल के कार्यकाल में अब तक की सबसे कम बैठके हुई हैं।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
