ओडिशा में ट्रक से टकराई बस, 15 यात्री घायल: पुलिस
बालासोर, गुरुवार, 08 फ़रवरी 2024। ओडिशा के बालासोर जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पश्चिम बंगाल के कम से कम 15 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 65 यात्री सवार थे जो पुरी से बंगाल के बीरभूम जिले के बांकुरा जा रही थी। बस बालासोर जिले के निधिपांडा के पास ओवरटेक करते समय एक ट्रक से टकरा गई। उसने बताया कि यात्रियों में से अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि बालासोर जिला प्रशासन ने यात्रियों को वापस बंगाल भेजने की व्यवस्था की है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
