वास्तु के इन नियमों को मानने से घर में होता है माँ लक्ष्मी का वास

img

वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का खास महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार हमारे घर में रखी कुछ चीजों का प्रभाव हमारे ऊपर भी पड़ता है। घर में वास्तु के कुछ नियमों का पालन ना करने से वास्तु दोष लगता है। इसकी वजह से तरक्की में रुकावट आने लगती है। वहीं वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के किन उपायों के करने से तरक्की के राह खुल जाते हैं—

वास्तु के आसान उपाय

तुलसी का पौधा रखना
वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसमें तुलसी का अहम स्थान है। वास्तु के अनुसार हर घर में तुलसी का पेड़ जरूर होना चाहिए. माना जाता है कि जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है, वहाँ पर खुशहाली रहती है। घर की लक्ष्मी को हर दिन शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

कपूर जलाकर करें आरती
अपने पूजा स्थल पर हर दिन घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसके अलावा शाम के समय कपूर जलाकर आरती करनी चाहिए। इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

मुख्य द्वार के सामने न रखें झाडू
वास्तु के अनुसार कभी भी घर के मुख्य द्वार के सामने झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उस घर में दरिद्रता आती है। जिस घर के सदस्यों से माता लक्ष्मी नाराज रहती हैं वहाँ कभी भी सुख-शांति नहीं आती है।

कमरे या टेबल न छोड़े झूठे बर्तन
खाना खाने के बाद जूठे बर्तन कमरे या डाइनिंग टेबल पर कभी नहीं छोड़ेने चाहिए। भोजन करने के बाद झूठे बर्तन धुलने के स्थान पर ही रखने चाहिए। रात भर जूठे बर्तन छोड़ने से घर में कंगाली आती है। माना जाता है कि इससे पूर्वज नाराज हो जाते हैं और घर का सुख चैन समाप्त हो जाता है।

घर के बाहर रखने चाहिए जूते-चप्पल
जूते-चप्पल हमेशा घर के बाहर निकालने के बाद ही अंदर प्रवेश करना चाहिए। बाहर से आने पर जूते-चप्पल का एक निश्चित स्थान होना चाहिए। कभी भी भूल कर भी जूते पहन कर बेडरूम तक नहीं जाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement