एयरबस ने ए220 विमान के दरवाजे बनाने के लिए भारतीय कंपनी को दिया ठेका
एयरबस ने अपने ए220 विमानों के सभी दरवाजे बनाने का ठेका एक भारतीय कंपनी को दिया है। इसे ‘मेक इन इंडिया’ पहल के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य लोगों की उपस्थिति में एक समारोह में बृहस्पतिवार को यह घोषणा की गई। हालांकि, ठेके से जुड़ी वित्तीय जानकारी साझा नहीं की गई है। यह ठेका बेंगलुरु स्थित डायनेमैटिक टेक्नोलॉजीज को दिया गया है। वह पहले से ही एयरबस ए330 और ए320 विमानों के ‘फ्लैप ट्रैक बीम’ का विनिर्माण करती है।
यह किसी भारतीय वैमानिकी विनिर्माण कंपनी के लिए सबसे बड़े निर्यात ठेकों में से एक है। यह एयरबस द्वारा किसी भारतीय आपूर्तिकर्ता को दिया गया दरवाजों से जुड़ा ठेका है। उसने ए320 विमान के ‘बल्क’ और ‘कार्गो’ दरवाजे के निर्माण का ठेका 2023 में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड को दिया था। सिंधिया ने कहा कि भारत विमान कलपुर्जा विनिर्माण गतिविधियों के लिए एक गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि एयरबस के लिए भारत में निवेश करने का यह सही समय है। विमान विनिर्माता का लक्ष्य देश से विमान कलपुर्जों की ‘सोर्सिंग’ को 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाना है। पिछले साल यह 75 करोड़ डॉलर था।
Similar Post
-
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू श ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
मुंबई, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेत ...
-
वेदांता एल्युमिनियम पार्क में विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर
वेदांता एल्युमिनियम ने ओडिशा के झारसुगुडा में प्रस्तावित वेदांता ...
