गॉसिप के बाद फीस बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं रश्मिका मंदाना
पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। साउथ इंडियन डायेरक्टर संदीप रेड्डी वांगा की यह फिल्म रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी थी। फैंस ने इसके सभी कलाकारों पर भरपूर प्यार लुटाया। साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका भी फिल्म के बाद से ही जबरदस्त लाइमलाइट में है। उनकी रणबीर के साथ जोड़ी खूब फबी। उन्होंने ‘गीतांजलि’ का किरदार निभाया था। रश्मिका की फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ है। अब खबर आ रही है कि फिल्म की सक्सेस के बाद से रश्मिका ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब इस पर रश्मिका की रिएक्शन सामने आई है। एक पोर्टल ने लिखा कि रश्मिका ने ‘एनिमल’ की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ा दी है और अब वह एक फिल्म के लिए 4-4.5 करोड़ रुपए ले रही हैं।
इस पर रश्मिका ने जवाब दिया, “कौन कह रहा है। यह सब देखने के बाद लगता है कि मुझे इस बारे में सोचना चाहिए। अगर मेरे प्रोड्यूसर पूछेंगे क्यों फीस बढ़ानी है तो मैं कहूंगी कि मीडिया कह रहा है सर। मुझे उनकी बातें माननी चाहिए शायद...क्या करूं अब?” बता दें कि रश्मिका की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अल्लू अर्जुन उनके साथ लीड रोल में हैं। रश्मिका तेलुगु फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ और विकी कौशल के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ मंस दिखेंगी। चर्चा है कि ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ में भी रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रश्मिका ‘गुड बॉय’, ‘मिशन मजनूं’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा द राइज’ उनके करिअर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।
Similar Post
-
कश्मीरा शाह ने शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
एक्ट्रेस और फिल्ममेकर कश्मीरा शाह ने अपने करियर में एक नया अध्याय श ...
-
मनोरंजन नहीं, अपने नए यूट्यूब चैनल के जरिए नई पीढ़ी को सही राह दिखाएंगे सलमान
सलमान खान अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल नई पीढ़ी को प्रेरित ...
