सच कहने से रोकने के लिये मिल रही मारने की धमकी : दानिश अली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 फ़रवरी 2024। लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि उन्हें सच कहने से रोकने के लिये धमकी दी जा रही है। अमरोहा सीट से सांसद कुंवर दानिश अली ने एक्स पर आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा ''कितना डराओगे? कल मेरे ऑफिस में फ़ोन कर किसी ने मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की और मुझे जान से मार देने की धमकी दी! यह कैसी हताशा है? उन्होंने कहा, ''भारतीय लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला तो यह हरकत नहीं कर सकता। ऐसे असामाजिक तत्व बस इतना चाहते हैं कि मैं सच को सच ना कहूँ! यह थोड़ा मुश्किल है। उन्होंने एक्स पर फ़ोन रिकॉर्डिंग भी जारी की, जिसमें उनके लिये कोई अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
